जिले के सभी पुलिस थानों द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 7 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 6 मामले दर्ज किए गए। वहीं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक मामले में 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान में 10 मामले दर्ज किए गए, 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 9 वाहनों को जब्त किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए 9 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कुल ₹79,000 का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस द्वारा यातायात उल्लंघनों की रोकथाम के साथ-साथ अन्य निवारक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी उपाय भी किए गए। इस अभियान का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।